Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रेवाड़ी में आसलवास गांव के वॉटर ट्र्रीमेंट प्लांट के पास शव मिलने से फ़ैली सनसनी

हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे से सटे गांव आसलवास के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास मंगलवार सुबह एक युवती की लाश बरामद हुई है। शव के पास से कोई मोबाइल, कागज व अन्य सामान बरामद न होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कसोला थाना पुलिस ने शव को पावल स्थित सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में संपर्क किया है। पहनावे से युवती किसी संपन्न परिवार की लग रही थी। शव पर चोट आदि का कोई निशान भी नहीं मिला। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के पुलिस थानों में संपर्क किया गया है। पहचान होने के लिए शव को पावल स्थित सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

कसोला थाना प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि मंगलवार सुबह एक नागरिक ने गांव आसलवास स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लॉट के पास एक करीब 35 वर्षीय युवती का शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास से कोई कागज, मोबाइल व अन्य सामान बरामद नहीं हुआ।

Exit mobile version