रोहतक के सिंहपुरा रोड पर ड्रेन नंबर आठ के नजदीक सीवरेज मैनहाल में मिले युवती और दो बच्चियों के शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। मौके पर मिले सबूत और तथ्यों को देखते हुए सिटी थाना पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बोर्ड के माध्यम से शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन देर शाम तक उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ सकी। प्राथमिक जांच में यही पता चला है कि तीनों शव कई दिन पुराने थे, जिनकी हत्या कर वहां पर फेंका गया है। देर रात तक पुलिस उनके शवों की पहचान के लिए आसपास के जिलों के थानों में भी संपर्क कर रही थी कि उनके यहां से तो कोई लापता नहीं है।

पुलिस ने इस मामले में सेंपल गांव के एक युवक को भी शिनाख्त के लिए बुलाया था। उसकी पत्नी और दो बच्चे लापता है, जिनका कोई पता नहीं चल रहा। हालांकि युवक को जब उनके शव दिखाए गए तो उसने मना कर दिया कि वह उसकी पत्नी और बच्चे नहीं है। एक बच्चे के शव की काफी बुरी हालत है, जिस वजह से उसका चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा है। पुलिस ने मायके पक्ष के लोग भी बुलाए, लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने बिहार के एक युवक को भी बुलाया है, जो शिवाजी कालोनी थाना क्षेत्र में रहता है और उसकी पत्नी और दो बच्चे लापता है। पुलिस को शक है कि कहीं यह महिला और बच्चे उसके तो नहीं है। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि जल्दी ही उनकी पहचान करा दी जाएगी।

बुधवार को सिंहपुरा रोड पर ड्रेन नंबर आठ के नजदीक सीवरेज मैनहाेल से एक युवती व दो बच्चियों के शव बरामद हुए हैं। तीनों ही शव गली सड़ी अवस्था में पाए गए हैं। महिला के दाहिने हाथ में हरे रंग की चूड़ी मिली थी। सीवरेज में काफी दिन तक पड़े रहने के कारण शव पूरी तरह से सड़ गए थे। पुलिस ने इस मामले में पहले इत्तेफाकिया कार्रवाई की थी, लेकिन वीरवार को हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया।

हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। तीनों शवों की पहचान के लिए कई परिवारों को बुलाया गया है, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। जल्दी ही उनकी पहचान करा दी जाएगी।

हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। तीनों शवों की पहचान के लिए कई परिवारों को बुलाया गया है, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। जल्दी ही उनकी पहचान करा दी जाएगी।

– देशराज सिंह, थाना प्रभारी सिटी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!