पानीपत में सोमवार (4 नवंबर) को 2 भाइयों के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े हुए मिले। दोनों भाई रविवार शाम को घर से घूमने के लिए निकले थे। रेलवे के अधिकारियों ने परिजनों को कॉल कर बताया कि उनके बेटों को चोट लगी है। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों की मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने पूछताछ की तो सामने आया कि दोनों के शव NFL नाके के पास रेलवे ट्रैक पर पड़े थे। दोनों ट्रेन की चपेट में आए हैं।
राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने दोनों शवों का पंचनामा भरवा कर शगगृह में रखवा दिए हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में हादसे की ही बात सामने आई है।
