Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में घर से लापता दो युवकों शव मिले

हरियाणा के रोहतक जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग जगहों पर दो युवकों के शव मिले। एक शव जनता कॉलोनी चौकी के पास तो दूसरा शव सांपला में समचाना रोड पर मिला। शवों के पड़े होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दोनों जगहों की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों ही जगहों पर एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस व एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए व शवों को कब्जे में लिया।

मुंह से निकल रहा था झाग

जनता कॉलोनी पुलिस चौकी से थोड़ी ही दूर एक युवक का शव पड़ा था। मुंह से झाग निकल रहा था। लोगों से जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से उसकी पहचान कराई। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद युवक की पहचान हो सकी। मृतक की पहचान 26 वर्षीय गगनदीप निवासी जनता कॉलोनी के रूप में हुई। उसके परिजनों को मौके पर बुलाया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक बुधवार शाम को अपने घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन भी उसकी तलाश में लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था। हालांकि उसके मुंह से झाग किस वजह से निकल रहा था, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। चौकी प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि स्वजनों की तरफ से अभी बयान नहीं दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

मृतक के शरीर पर चोट के निशान

गिझी गांव के रहने वाले एक युवक का शव समचाना रोड पर शराब ठेके के पास पड़ा मिला। सांपला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त कराई। जिसकी पहचान गिझी गांव निवासी 32 वर्षीय पवन के रूप में हुई। प्राथमिक जांच में युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सांपला थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पवन को उसके परिवार ने संपत्ति से बेदखल कर रखा था। उसकी मौत कैसे हुई है, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। वहीं पुलिस प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि पवन बुधवार शाम बाद भैंसरू किसी काम से आया था। मगर रात तक भी वह वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान गुरुवार सुबह उसका शव समचाना रोड पर चोटिल हालत में मिला। प्रारंभिक जांच में युवक सड़क हादसे का शिकार होना प्रतीत हो रहा है। मगर मौत के असली कारणों का खुुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही होगा।

Exit mobile version