रोहतक में स्थानीय जाट भवन के नजदीक एक निजी अस्पताल में पी.जी.आई.एम.एस. में रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान उत्सव का का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी पं. लोकेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि भाजपाु के युवा नेता हिमांशु ग्रोवर नें रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनमें उर्जा का संचार किया। उन्होनें बताया कि इस अवसर पर 105 युवाओं नें रक्तदान किया।
हिमांशु ग्रोवर नें अपने सम्बोधन में रक्तदाताओं से अपील की कि रक्तदान एक जीवन प्रदान करने वाली गतिविधि है। यही वजह है कि इसे ‘महादान’ कहा जाता है। आपके रक्त की बूंद का हर कतरा किसी के जीवन का स्रोत बन सकता है। इसकी कमी की वजह से किसी की जान न जाए। उन्होने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है जब कोरोना काल चल रहा था उस समय किया गया रक्तदान मरीज के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं था। उन्होनें कहा कि रक्तदान से बढकर कोई पुनित कार्य नहीं है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को 3 माह में अवश्य रक्तदान करना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रुप से हस्पताल संचालक डाॅ. योगेन्द्र राठी, डाॅ. सुंदर, डाॅ. नवनीत अहलावत, डाॅ. सुमित धामु, डाॅ. मोंगिया, मनीष दांगी, योगेश राठी, संदीप राणा, रामकिशन राणा, जयभगवान राठी, परविन्द्र राठी, एवं रविन्द्र आदि मुख्य रुप मौजूद रहे।

