मुंबई में इंडियन नेवी डॉकयार्ड पर मंगलवार को युद्धपोत आईएनएस रणवीर के इंटरनल कम्पार्टमेंट में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में इंडियन नेवी के तीन जवानों का निधन हो गया है, जबकि 11 जवान घायल भी हुए हैं। घायलों को स्थानीय नेवल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
शहीद जवानों में एक जवान हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा के गांव सुताना का रहने वाला कृष्ण (47) भी है। हालंकि गांव को उनकी शहादत पर गर्व भी है। लेकिन शहादत की खबर पहुंचे ही गांव में मातम भी पसर गया है। वहीं बड़ी बात यह है कि शहीद जवान के परिवार के अधिकांश सदस्य देशसेवा में ही तैनात हैं। शहीद कृष्ण का पार्थिव शरीर वीरवार को उनके पैतृक गांव सुताना में लाया जाएगा।
पानीपत के एक छोटे से गांव सुताना में शिव मंदिर के नजदीक रहने वाले शहीद गोपीचंद के परिवार में कृष्ण का जन्म हुआ था। कृष्ण का फैमिली बैकग्राउंड आर्मी-नेवी से संबंधित है। कृष्ण के पिता गोपीचंद भी आर्मी में शहीद हुए। कृष्ण के भाई विष्णुदत्त भी आर्मी में थे, जो करीब 8 साल पहले शहीद हो गए थे।
कृष्ण के एक भाई सुभाष गांव भादड़ में सरकारी टीचर हैं। कृष्ण के दो बेटे व एक बेटी है। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी भी नेवी में अफसर है। उनके भाई शहीद विष्णुदत्त का बेटा रघु भी आर्मी में लेफ्टिनेंट है। इसके अलावा विष्णुदत्त का बेटा पम्पी भी मर्चेंट नेवी में है। विष्णुदत्त बड़े भाई थे। उनसे छोटे सुभाष हैं। सबसे छोटे कृष्ण थे, जो परिवार सहित मुंबई में रहते थे।
हादसे की जानकारी देते हुए भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि नेवल डॉकयार्ड मुंबई पर मंगलवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। INS रणवीर के एक आंतरिक कंपार्टमेंट में अचानक विस्फोट हो गया। इसमें नौसेना के 3 जवानों की जान चली गई।
पूर्वी नौसेना कमान में आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से ही तटीय इलाके में ऑपरेशनल तैनाती पर था और उसे कुछ देर बाद ही बेस पोर्ट की ओर लौटना था, तभी ये विस्फोट हुआ
ब्लास्ट के बाद कंपार्टमेंट में आग लग गई थी, जिस पर कुछ ही समय बाद काबू पा लिया गया। धमाके का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इस मामले को लेकर कोलाबा पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट(ADR) दर्ज की है। हालांकि, धमाके की जांच सिर्फ नेवी ही करेगी।
जहाज के चालक दल ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया। हादसे में 11 जवान जख्मी भी हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि INS रणवीर, पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और युद्धाभ्यास के बाद बेस पोर्ट पर लौट रहा था। विस्फोट कैसे हुआ, इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। हादसे की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी गठित करने का आदेश दिया गया है।
In an unfortunate incident today at Naval Dockyard Mumbai, 3 naval personnel lost their lives in an explosion in an internal compartment onboard INS Ranvir. Responding immediately, the ship's crew brought the situation under control. There is no major material damage. pic.twitter.com/c9wJUieCCj
— ANI (@ANI) January 18, 2022
इस हादसे में शहीद हुए कर्मचारी
1) अरविन्द कुमार महतम सिंह(38) MCPOCOM सिग्नल एंड कम्युनिकेशन।
2) सुरेंद्र कुमार (47) MCPOPT स्पोर्ट्स पीटी मास्टर।
3) कृष्ण कुमार गोपीराव(46) MSPO-1 ASWI एंटी सबमरीन इंस्ट्रक्टर।
दुर्घटना में घायल हुए नेवी कर्मचारी
1) पी वी रेड्डी (23)
2) योगेश कुमार गुप्ता(36)
3) गोपाल यादव(21)
4) शुभम देव(20)
5) हरिकुमार(22)
6) शैलेंद्र यादव(22)
7) तन्मय डार(22)
8) एल सुरेंद्रजीत सिंह(39)
9) कोमेंद्र सिंह(24)
10) कपिल(21)
11) अविनाश वर्मा (22)

