Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक की ऑटो फैक्ट्री में ब्लास्ट: 2 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर, गैस पाइप फटने से हुआ हादसा

रोहतक के आइएमटी स्थित ऑटो फैक्ट्री में सोमवार सुबह ब्लास्ट हो गया।हादसे में दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 3 मजदूर झुलसे हुए हैं। इन को गंभीर हालत में पीजीआई भर्ती कराया गया है। धमाके की वजह से वहां हड़कंप मच गया। घटना से गुस्साए लोगों ने आईएमटी में सड़क को भी जाम कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल व प्रशासन मौके पर पहुंचा। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी रमेश व बिजेंद्र के रूप में हुई है, जो फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर आकर प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मृतक बिजेंद्र की फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह शिवम आटो टेक लिमिटेड में काम चल रहा था। फैक्ट्री में कार के गियर पार्टस बनाए जाते हैं। सुबह करीब 8 बजे कुछ कर्मचारी फ़र्नेस मशीन पर काम कर रहे थे। पार्ट्स को हार्ड करने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान मशीन की पाइप फट गई और तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। मौके पर कैमिकल भी पड़ा हुआ था, जिसमें आग लग गई। इस आग में मजदूर झुलस गए।

पीजीआई रोहतक में भर्ती हादसे में घायल मजदूर।

हादसे का पता लगते ही आसपास के लोग भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में ले जाया गया। प्राथमिक जांच में रमेश व बिजेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में अभी विवेक और सच्चिदानंद की पहचान हुई है। वहीं हादसे से गुस्साए लोगों ने जाम भी लगा दिया। सभी कर्मचारी एकजुट होकर कंपनी से बाहर आ गए और गेट बंद कर दिया गया। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों का आरोप है कि काफी देर तक उनके साथी झुलसी हालत में वहीं पर पड़े तड़फते रहे, लेकिन एंबुलेंस की कोई सुविधा नहीं थी।

कर्मचारियों के विरोध करने पर अधिकारीयों द्वारा किसी तरह अन्य वाहन में उन्हें उपचार के लिए अस्तपाल में भेजा गया। हादसे के बाद कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाई और कंपनी में सुरक्षा न होने के चलते विरोध करना शुरू कर दिया। सभी कर्मचारी एकजुट होकर कंपनी से बाहर आ गए और गेट बंद कर दिया गया। पता चलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। तनाव बढ़ता देख आइएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद समेत भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई। जाम के कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। मौके पर प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे, जिन्होंने प्रदर्शनकारी वर्करों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। वर्करों का आरोप है कि कंपनी में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। यहां तक कि एंबुलेंस की भी सुविधा भी नहीं है।

आइएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद ने कहा कि आईएमटी स्थित एक फैक्ट्री में सुबह पाइप लाइन में ब्लास्ट हो गया। दो मजदूर बिजेन्द्र निवासी सोनभद्र और रमेश कुमार निवासी प्रयागराज उत्तर प्रदेश की मौत हो गई। वहीं सच्चिदानंद गंभीर हालत में पीजीआई में उपचाराधीन हैं। कई मजदूर झुलसे हुए हैं। मजदूरों उपचार के लिए पीजीआई भर्ती कराया गया है। अभी मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा। 

 

Exit mobile version