Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में तीन यूट्यूबर्स पर ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज: सरकारी काम बंद कराने की दी धमकी, ठेकेदार से मांगे 50 हजार

पानीपत में तीन यूट्यूबरों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, सरकारी काम में बाधा डालने और वसूली करने की आरोपों के तहत केस दर्ज किया गया है। मामला गांव बापौली में चल रहे सरकारी काम में धमकी देकर रुपए मांगने का है। जिसकी शिकायत गांव के सरपंच ने पुलिस को दी है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ बीएनस की धारा 221, 308(2), 351(2), 3(5) के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आरोप है कि आरोपियों ने पैसे की डिमांड पूरी न करने पर ठेकेदार के मुंशी को धमकी देकर अमृत सरोवर योजना के तहत चलने वाले काम को बंद करा दिया।

आरोपी नरेंद्र जांगड़ा।

बापौली की महिला सरपंच डिम्पल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब खुदाई का टेंडर हो रखा है। तालाब ओवरफ्लो होने की वजह से गांव की गलियों में जल जमाव हो जाता है। ऐसे में आने जाने में लोगों को परेशानी होती है। पंचायत के द्वारा ठेकेदार को बोलकर गुरुवार को नाले से पानी निकलवाया जा रहा था।

बापौली निवासी आरोपी बलराज

दोपहर करीब 12 बजे तीन लोग ठेकेदार के मुंशी के पास पहुंचे और 50 हजार रुपए की मांग करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने पैसे न देने पर धमकी देते हुए काम को बंद करा दिया।

सनौली निवासी आरोपी उमेश त्यागी

आरोपियों ने अपने नाम बलराज बापौली, उमेश त्यागी सनौली और नरेंद्र जांगड़ा है। महिला सरपंच ने पुलिस से तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

Exit mobile version