Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में आज ABVP के छात्रों द्वारा ‘ब्लैक डे’ मनाया गया- 75 मीटर लंबा तिरंगा लेकर दिल्ली रोड पर निकाली यात्रा; पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रोहतक में आज ABVP के छात्र पुलवामा हमले की तीसरी बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए 75 मीटर लंबा तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले और ब्लैक डे मनाया। यात्रा में सैंकड़ों छात्र तिरंगा की दोनों ओर की पटि्टयों को पकड़कर चले।

दिल्ली रोड पर सुभाष चौक के पास से शुरू हुई तिरंगा यात्रा करीब 5 किलोमीटर का सफर तय कर महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के गेट पर जाकर संपन्न हुई। पूरी यात्रा में डीजे पर देशभक्ति के गीत बजते गए। बीच-बीच में छात्र शहीदों के लिए नारे भी लगाते रहे। छात्रों ने अपने चेहरे पर तिरंगे के टैटू भी लगवा रखे थे। यात्रा में छात्राएं भी शामिल हुईं। लगभग शहर के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया।

14 फरवरी 2019 को कश्मीर के पुलवामा में हाईवे पर सीआरपीएफ की एक बस पर आंतकी हमला हुआ था। हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। आतंकियों ने बस को ब्लास्ट करने के लिए कार का सहारा लिया था। कार बस से टकराई थी। हमले के बाद पूरे देश में आतंकियों व पाकिस्तान के लिए नफरत का माहौल था। हमले के दिन को भारत में ब्लैक डे के रूप में मनाया जाता है।

Exit mobile version