कांग्रेस ने हरियाणा-पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल समेत कई राज्यों के प्रभारी बदल दिए हैं। बीके हरिप्रसाद को हरियाणा और रजनी पाटिल को हिमाचल व चंडीगढ़ का प्रभारी लगाया गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब से जनरल सेक्रेटरी लगाया गया है।

पार्टी ने हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया की छुट्‌टी की है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने प्रदेश प्रभारी के पद से इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने उनका इस्तीफा नहीं लिया था।

हाल ही में निकाय चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की 4 संगठनात्मक सूची जारी कर कांग्रेस में गुटबाजी को रोकने का प्रयास किया था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!