रोहतक जिले में नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है। अब तक 8 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है, जिसमें भाजपा के रामअवतार वाल्मीकि को 62,527 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के सूरजमल किलोई को 34,989 वोट मिले हैं।
इनेलो के सूरज देहराज को 2,411, आम आदमी पार्टी के अमित खटक को 2,137 और निर्दलीय दीपक सिंह को 1,789 वोट मिले हैं। वहीं, अब तक 1,247 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना है।
मेयर पद के लिए भाजपा के रामअवतार वाल्मीकि और कांग्रेस के सूरजमल किलोई के बीच मुख्य मुकाबला है।
भाजपा के राम अवतार को 94812 वोट मिले कांग्रेस के सूरजमल किलोई को 51139 वोट मिले इनेलो के सूरज को 2924 वोट मिले AAP अमित खटक को 2820 वोट मिले निर्दलीय दीपक सिंह को 1946 वोट मिले नोटा पर 1806 वोट पड़े
