Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा से BJP की राज्यसभा कैंडिडेट ने नामांकन भरा:रेखा शर्मा की जीत तय; दलित कोटे की सीट से ब्राह्मण उम्मीदवार बनाने की 3 वजहें

हरियाणा में खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए BJP उम्मीदवार रेखा शर्मा ने नामांकन भर दिया है। इस दौरान उनके साथ CM नायब सैनी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली भी मौजूद रहे

नामांकन की आज लास्ट डेट है। अगर आज किसी ने नामांकन नहीं भरा तो 13 दिसंबर को नामांकन वापसी के आखिरी दिन रेखा निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगी। कांग्रेस पहले ही नंबर न होने की बात कहकर उम्मीदवार उतारने से इनकार कर चुकी है। भाजपा के पास 90 में से 48 विधायक पार्टी के हैं। इसके अलावा 3 निर्दलीय विधायकों ने भी रेखा को समर्थन दे दिया है।

रेखा शर्मा राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन हैं। उनके नामांकन से पहले CM नायब सैनी ने विधायक दल की मीटिंग की। जिसके बाद उन्होंने रेखा का नामांकन भरवाते हुए जीत की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

इसराना से भाजपा विधायक और कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार के इस्तीफे के बाद ये सीट खाली हुई थी। कयास लगाए जा रहे थे कि दलित कोटे से खाली हुई इस सीट के लिए भाजपा किसी दलित चेहरे को ही उम्मीदवार बनाएगी, लेकिन पार्टी ने 3 वजहों से ब्राह्मण चेहरे को उम्मीदवार बनाकर बड़ा दांव खेला।

Exit mobile version