Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा निगम इलेक्शन से पहले भाजपा के संगठनात्मक चुनाव होंगे:सभी जिलों में चुनाव अधिकारी नियुक्त, कंवरपाल गुर्जर अंबाला की कमान संभालेंगे

हरियाणा में संगठनात्मक चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए भाजपा की प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए जिला चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी थी।

सदस्यता अभियान के साथ ही भाजपा प्रदेश में संगठनात्मक चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है। जिसके तहत जिला चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। वहीं, भाजपा के संगठनात्मक चुनावों के बाद हरियाणा में नगर निगम चुनाव कराने की भी उम्मीद है। उससे पहले भाजपा अपना संगठन खड़ा करना चाहती है। ताकि जनवरी-फरवरी में नगर निगम चुनाव करा सके।

Exit mobile version