Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बीजेपी का विनेश फोगाट को ऑफर: बोले- विधानसभा या राज्यसभा, जो लड़ना चाहे, BJP उस पर फैसला लेगी

पेरिस ओलिंपिक में डिस्क्वालीफाई की गईं पहलवान विनेश फोगाट को हरियाणा के खेल मंत्री संजय सिंह ने राजनीति में आने का ऑफर दिया है। संजय सिंह ने कहा, ‘विनेश फोगाट अगर राजनीति में आना चाहती हैं तो उनका स्वागत है। वह अपनी इच्छा बताएं कि वह विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं या राज्यसभा जाना चाहती हैं। BJP इस पर 100 प्रतिशत फैसला लेगी।’

एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में संजय सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के ऊपर राजनीति नहीं होनी चाहिए। आज भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा कह रहे हैं कि उनके पास विधायकों का संख्या बल नहीं है। वर्ष 2014 से पहले उनके पास संख्या बल भी था। वह बताएं कि तब उन्होंने कितने खिलाड़ियों को राज्यसभा में भेजा था।

भाजपा ने योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट को विधानसभा चुनाव लड़ाया था। उस समय भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा को खिलाड़ियों की याद नहीं आई। उन्होंने खिलाड़ियों के चुनाव में जाकर उनके खिलाफ काम किया। संजय सिंह ने कहा कि शूटर मनु भाकर और सबरजोत सिंह को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खेल विभाग ने डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त किया है। सरकार ने खिलाड़ियों को ओलिंपिक चयन से लेकर मेडल जीतने तक जिस भी प्रकार की सुविधा चाहिए थी, उपलब्ध कराई है।

मनु और सरबजोत ने मुख्यमंत्री को कहा कि प्रदेश सरकार की जो खेल नीति है, उससे हमेशा मदद मिली है। चाहे आर्थिक सहायता की बात हो या कैश अवॉर्ड की, हम हमेशा आगे बढ़े हैं।

Exit mobile version