Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

भाजपा की जींद रैली, 2 JJP विधायक पार्टी में शामिल:विनोद शर्मा की पत्नी भी ‌‌BJP में आईं, रेप केस में फंसे MLA की नो एंट्री

हरियाणा चुनाव के बीच जन नायक जनता पार्टी (JJP) को बड़ा झटका लगा है। जजपा से बागी हुए विधायक जोगीराम सिहाग और रामकुमार गौतम ने जींद रैली में भाजपा जॉइन कर ली। सीएम नायब सैनी ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

इनके अलावा अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा ने भी BJP जॉइन की। वह हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रमुख विनोद शर्मा की पत्नी हैं। इन्हें कालका और इंद्री से भी टिकट मिल सकता है।

इंद्री में विनोद शर्मा परिवार की शुगर मिल है। राज्य मंत्री असीम गोयल की जगह अंबाला से टिकट मिलने की चर्चा है। शक्तिरानी शर्मा और असीम गोयल के बीच सियासी संबंध अच्छे नहीं हैं।

वहीं कुछ दिन पहले रेप केस में फंसे JJP विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा को भाजपा ने पार्टी में शामिल नहीं किया है।

वहीं इस रैली में पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मनोहर लाल खट्‌टर नहीं आए। शाह के आने का कार्यक्रम कल शनिवार को ही कैंसिल हो गया था। इसके बाद आज रविवार को खट्‌टर भी नहीं पहुंचे।

Exit mobile version