Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ईद पर भाजपा की 32 लाख की सौगात-ए-मोदी: मुस्लिमों को कपड़े, खाने पीने के समान की स्पेशल किट बांटना शुरू

भाजपा ने ईद को लेकर मंगलवार को सौगात-ए-मोदी अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत देशभर में 32 लाख वंचित मुसलमानों को ईद मनाने के लिए विशेष किट दी जा रही है, जिसका नाम है सौगात-ए-मोदी किट। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुस्लिमों को दिए जाने वाले तोहफे के इस अभियान की जिम्मेदारी संभाली है। मोर्चे के 32 हजार कार्यकर्ता देश की 32 हजार मस्जिदों में एक साथ मिलकर जरूरतमंद मुस्लिमों तक ये किट पहुंचाएगे। इसके लिए हर मस्जिद से करीब 100 वंचित मुसलमानों को मदद पहुंचाने का टारगेट रखा गया है। भाजपा का यह अभियान 25 मार्च 2025 से शुरू हुआ है और इसकी शुरुआत नई दिल्ली के गालिब अकादमी से हुई है।

‘सौगात-ए-मोदी” किट में ईद के लिए जरूरी सामान शामिल होंगे. मसलन- सेवइयां, खजूर, ड्राई फ्रूट्स, बेसन, घी-डालडा और महिलाओं के लिए सूट के कपड़े. इसके अलावा, किट में कुछ अन्य आवश्यक वस्तुएं भी हो सकती हैं, जो त्योहार के दौरान उपयोगी हों। जानकारी के मुताबिक सौगात-ए-मोदी किट में कपड़े और खाने पीने का सामान है। इसमें महिलाओं के लिए सूट, पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा, दाल, चावल, सेवई, सरसों तेल, चीनी, कपड़े, मेवा, खजूर शामिल हैं। प्रत्येक किट की कीमत ₹500-₹600 के करीब बताई गई है। भाजपा का कहना है कि यह योजना न केवल सहायता प्रदान करेगी, बल्कि मुस्लिम समुदाय को ‘चंद दलालों और ठेकेदारों’ के प्रभाव से बाहर निकालने में भी मदद करेगी।

बीजेपी ने ‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान की शुरुआत की है और भाजपा की इस पहल को लेकर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने कहा, ‘मुसलमानों को सौगात नहीं, बस इंसाफ चाहिए।’ वहीं, राजद नेता व विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा,भाजपा की घोषणा चुनाव के पहले मुसलमानों को अपने तरफ करने की कोशिश के अलावा और कुछ नहीं।

Exit mobile version