Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में फरवरी को 24 को भाजपा जारी करेगी घोषणा पत्र:कांग्रेस का मंथन अभी जारी, दोनों पार्टियां स्थानीय मुद्दों पर करेंगी फोकस

रोहतक जिले में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की घोषणा पत्र समिति ने तैयारियां कर ली हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान अभी भी घोषणा पत्र को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के घोषणा पत्र का इंतजार किया जा सकता है।

भाजपा की ओर से 24 फरवरी को चुनाव घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। सीएम नायब सैनी रोहतक स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय से घोषणा पत्र जारी करेंगे। वहीं, कांग्रेस के नेता अभी भी इस बात पर मंथन कर रहे हैं कि कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र कब जारी होगा।

भाजपा नेता शमशेर खड़क ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में कमेटी ने घोषणा पत्र तैयार कर लिया है। 24 तारीख को घोषणा पत्र जारी होने के बाद भी कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे जाएंगे। अगर सुझाव अच्छे होंगे तो उन्हें घोषणा पत्र में जोड़ा जाएगा। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है।

घोषणा पत्र तैयार करने में कांग्रेस स्थानीय मुद्दों पर चर्चा कर रही है। क्षेत्र की समस्याओं के हिसाब से घोषणा पत्र तैयार किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं की मानें तो अगले दो से तीन दिन में घोषणा पत्र जनता के सामने रखा जाएगा। जिसमें जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी

Exit mobile version