इस बार हरियाणा का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नॉमिनेटेड नहीं, इलेक्टेड होने वाला है। इसकी केंद्रीय स्तर पर संगठन ने मंजूरी दे दी है। साथ ही प्लानिंग भी शुरू कर दी है। पार्टी के केंद्रीय सूत्रों का कहना है कि 15 सितंबर के करीब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम के ऐलान के बाद केंद्रीय संगठन की ओर से हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस बार प्रदेश अध्यक्ष के लिए मोहन लाल बड़ौली (वर्तमान अध्यक्ष) सहित 7 दावेदार बताए जा रहे हैं।

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले के बाद स्थानीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष के दावेदार चेहरों ने लॉबिंग शुरू कर दी है। कुछ दावेदार दिल्ली के केंद्रीय मंत्रियों के यहां चक्कर काटने शुरू कर चुके हैं। कुछ चंडीगढ़ में संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ अपने नाम की पैरवी कर रहे हैं।

हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए मार्च में ही केंद्रीय नेतृत्व केंद्रीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर चुका है। बीजेपी ने राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया जा चुका है।

चूंकि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति हो चुकी है, अब पार्टी की ओर से चुनाव का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इस शेड्यूल में आवेदन की डेट के साथ ही वोटिंग और रिजल्ट घोषित किए जाने की तारीख का ऐलान किया जाएगा।

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अध्यक्ष बनने के इच्छुक नेताओं को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। आवेदन के बाद उसी दिन नामांकन-पत्रों की छंटनी होगी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले दिन अरुण सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी और उसमें प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

हरियाणा के भाजपा संगठन में प्रदेश अध्यक्ष पद के चयन के लिए कुल 117 वोटर हैं। इनमें सभी 27 जिलाध्यक्षों को मतदान करने का अधिकार प्राप्त है। इसी तरह सभी 90 हलका अध्यक्ष भी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में मतदाता की भूमिका में होंगे। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए इन सभी मतदाताओं को रोहतक या पंचकूला स्थित भाजपा के राज्य कार्यालयों में बुलाया जा सकता है।

मोहन लाल बड़ौली

सुदेश कटारिया

सुभाष बराला

असीम गोयल

संजय भाटिया

गौरव गौतम

हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने ऐसी संभावनाओं को खारिज नहीं किया। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान कहा, चुनाव इलेक्टेड होंगे या नॉमिनेटेड, इसका फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। इस समय केंद्रीय नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर फोकस कर रहा है। संभावना है कि हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम के बाद संभव हो।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!