हरियाणा के भिवानी जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां भाजपा के राज्यसभा सांसद की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में सुभाष बराला घायल हो गए हैं। उन्हें घायलावस्था में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।  

मिली जानकारी के मुताबिक सुभाष बराला लोहरु से हिसार जा रहे थे। इस दौरान शेरपुर गांव के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि सुभाष बराला को कितनी और कहां चोट लगी है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!