रोहतक में बीते दिन एसपी आवास के सामने से भाजपा नेता की स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात उस समय हुई जब भाजपा नेता रोहतक के एसपी आवास के सामने स्थित मानसरोवर पार्क में घूमने के लिए आया था। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रोहतक के पाडा मोहल्ला निवासी तरुण कुमार ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह 29 जुलाई की शाम अपनी स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली रोड पर एसपी आवास के सामने स्थित मानसरोवर पार्क में घूमने के लिए आया था। वह अपनी स्कूटी को पार्क के सामने खड़ी करके पार्क में चला गया। जब वह वापस आया तो उसे स्कूटी खड़ी नहीं मिली। पीछे से कोई अज्ञात व्यक्ति स्कूटी चोरी करके ले गया।
जिसके बाद अपने स्तर पर स्कूटी को तलाश किया और मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना में शिकायत दे दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जहां से यह स्कूटी चोरी हुई है। उसके पास ही एसपी का आवास हैं, जहां पुलिस का नाका लगा रहता है। एसपी आवास व चोरी वाले स्थान के बीच मात्र एक सड़क ही है।
