Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में भारतीय कबड्‌डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्‌डा को टिकट मिलने पर भाजपा नेताओं का विरोध; दिया सामूहिक इस्तीफा

रोहतक की महम विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार भारतीय कबड्‌डी टीम के कप्तान दीपक हुड्‌डा का विरोध शुरू हो गया है। महम विधानसभा से एक साथ कई भाजपा नेताओं ने इसके खिलाफ अपना सामूहिक इस्तीफा दिया है। नेताओं ने कहा कि दीपक हुड्‌डा को टिकट देना गलत है। अगर कोई महम का उम्मीदवार होता तो अच्छा होता, लेकिन बाहरी उम्मीदवार को टिकट देना सही नहीं है। जिसके कारण यह फैसला लिया गया है।

महम से भाजपा के उम्मीदवार दीपक हुड्‌डा

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को हरियाणा की 90 में से 67 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। टिकट बंटवारे के बाद से ही प्रदेशभर में बगावत शुरू हो गई है। वरिष्ठ नेताओं की टिकट कटने के बाद उम्मीदवारों के विरोध हो रहे हैं। इनमें से महम विधानसभा सीट पर दीपक निवास हुड्‌डा को टिकट दी। तभी से उनका विरोध शुरू हो गया है। दीपक हुड्‌डा को बाहरी उम्मीदवार बताकर भाजपा नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दिया है।

इन नेताओं ने दिया इस्तीफा

1. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा संयोजक फतेह सिंह ने दिया इस्तीफा।2. भाजपा के बहु अकबरपुर मंडल अध्यक्ष हरेंद्र मोखरा ने इस्तीफा दिया।

3. भाजपा किसान मोर्चा महम मंडल अध्यक्ष विकास सिवाच ने इस्तीफा दिया।

4. भाजपा मंडल महामंत्री मुकेश कुमार ने इस्तीफा दिया।

5. भाजपा के महम मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच रोहताश ने इस्तीफा दिया।

6. लाखनमाजरा से भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन उप्पल ने इस्तीफा दिया।

7. भाजपा महम मंडल के महामंत्री राकेश कुमार ने इस्तीफा दिया।

Exit mobile version