Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अफेयर के शक में BJP नेता के भतीजे की हत्या: रेवाड़ी में ठेकेदार ने पत्नी का सिर फोड़ा, दोस्त के सिर पर रॉड से किया वार

रेवाड़ी में अफेयर के शक को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक BJP नेता का भतीजा था। आरोप है कि विवाद के दौरान ठेकेदार ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद उसने अपने दोस्त के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
हमले में दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह अफेयर को लेकर शक बताई जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

रेवाड़ी में भाजपा नेता उत्तम सिंह के भतीजे जितेंद्र (40) की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है। मॉडल टाउन थाना पुलिस जितेंद्र के दोस्त प्रवीण ठेकेदार और उसके भतीजे अमन को गिरफ्तार किया है।

ASP दीपिका अग्रवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि प्रवीण की पत्नी का जितेंद्र से अफेयर था। जितेंद्र को इस बात का पता चल गया था। 7 सितंबर को प्रवीण ने अपने भतीजे अमन के साथ मिलकर जितेंद्र के सिर में रॉड मारी और फरार हो गए। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

हत्या के बाद जितेंद्र के चाचा उत्तम सिंह ने आरोप लगाया था कि प्रवीण ने जितेंद्र की हत्या करने से पहले अपनी पत्नी इसी एंगल से पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई।

ASP दीपिका अग्रवाल ने शुक्रवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ठेकेदार प्रवीण उर्फ पपला को अपनी पत्नी और दोस्त जितेंद्र के बीच अफेयर का शक था। इसके चलते उसने अपने घर में CCTV कैमरे लगवा दिए थे। पूछताछ में पैसे के लेन-देन का कोई प्रमाण नहीं मिला। 7 सितंबर को प्रवीण अपनी पत्नी को मायके जड़थल गांव छोड़ने के लिए निकला। रास्ते में उसने पत्नी से जितेंद्र को लेकर बात की। इस दौरान पत्नी ने स्वीकार किया कि उसका जितेंद्र के साथ अफेयर है।

ASP ने बताया कि पत्नी को मायके छोड़ने के बाद प्रवीण सीधे जितेंद्र के पास पहुंचा। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान प्रवीण जितेंद्र की हत्या करना चाहता था, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया। इसके बाद उसने अपने भतीजे अमन को फोन कर बुलाया। दोनों जितेंद्र को शराब पीने के बहाने भाड़ावास रोड पर सुनसान जगह ले गए। वहां जितेंद्र के पेशाब करने के दौरान पीछे से उसके सिर पर हमला कर दिया।

हत्या के बाद से प्रवीण अपने भतीजे अमन के साथ फरार था और पुलिस से बच रहा था। पुलिस ने बीती देर शाम जड़थल के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल काली थार और हमले में इस्तेमाल की गई रॉड बरामद करने का प्रयास करेगी। थार प्रवीण के नाम रजिस्टर्ड है।

उत्तम सिंह ने बताया कि जितेंद्र करीब 5 साल जॉर्डन, सऊदी अरब, दुबई और ओमान में रहा। जून 2022 में अचानक हार्ट अटैक से पिता की मौत के बाद जितेंद्र भारत लौटा था। इसके बाद वह खेती करने लगा था। जितेंद्र और प्रवीण बचपन के दोस्त थे। दोनों के दो-दो बच्चे हैं। तीज-त्योहार हो या कोई फंक्शन, हर किसी में दोनों परिवार बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। प्रवीण कंस्ट्रक्शन ठेकेदार है।

Exit mobile version