Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

BJP नेता 3 साथियों समेत गिरफ्तार, अपने ही भाई पर लाठी-डंडों व रॉड से किया हमला

हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस ने भाजपा नेता सुनील मुसेपुर को अपने सगे भाई से मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया हैं। बीजेपी नेता ने बुधवार दोपहर को सरेआम अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही सगे बड़े भाई पर लाठी-डंडों से हमला किया था। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने सुनील मुसेपुर के अलावा उसके साथी सत्यपाल उर्फ सुखबीर निवासी गांव बिदावास, महेंद्र शर्मा निवासी गांव हरजीपुर, दीपक निवासी गांव बालावास अहीर को काबू किया हैं। चारों आरोपी रेवाड़ी जिले के रहने वाले हैं।

आरोपियों के खिलाफ रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाना में धारा 147,149, 323, 427, 325 के तहत केस दर्ज किया गया हैं। बता दें कि आरोपी भाजपा नेता ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उसे हार का मुंह देखना पड़ा था।

वहीं हमले में गंभीर रूप से घायल गुरुग्राम के रहने वाले संपूर्णानंद को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया हैं। संपूर्णानंद बुधवार को रेवाड़ी में केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ प्रेस वार्ता करने के लिए पहुंचे थे। तभी उन पर हमला किया गया। वारदात के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं सूचना के बाद कांग्रेसी नेता कैप्टन अजय सिंह यादव भी पहले घटनास्थल और फिर ट्रॉमा सेंटर में संपूर्णानंद से मिलने के लिए पहुंचे।

दरअसल, भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके सुनील मुसेपुर के बड़े भाई संपूर्णानंद अहीर कॉलेज की जमीन को लेकर चल रहे विवाद को लेकर प्रेस वार्ता करने वाले थे। वह एक सफेद रंग की ऑल्टो गाड़ी में बैठकर बुधवार को सुबह साढ़े 11 बजे मीडिया सेंटर पहुंचे। इसकी सूचना के तुरंत बाद प्रशासन ने मीडिया सेंटर को बंद कर दिया। आरोप है कि संपूर्णानंद रूके ही थे कि इसी बीच उनके भाई सुनील मुसेपुर, पिता व उनके साथ आए आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने उसको बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। लाठी-डंडे ही नहीं, बल्कि रॉड से हमला किया गया। करीब आधे घंटे तक घटनाक्रम चला। बुरी तरह लहूलुहान संपूर्णानंद बचकर अपनी गाड़ी में बैठे, लेकिन आरोपी यहीं नहीं रूके, उन्होंने गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। खास बात यह है कि मीडिया सेंटर से करीब 50 मीटर की दूरी पर जिला सचिवालय में तमाम अधिकारियों के ऑफिस हैं। इसके बावजूद पुलिस आधे घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची।

Exit mobile version