भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट की मौत हो गई है। उनकी मौत हार्ट अटैक से गोवा में हुई। वहीं टिक टॉक स्टार, बिग बॉस फेम सोनाली की इस मौत से पूरे देश में, उनके समर्थकों, प्रशंसकों व फैन्स में शोक का माहौल है। वहीं अचानक हुई घटना से देश स्तब्ध है।
सोनाली की मौत की पुष्टि उसके भाई वतन ढाका ने की। परिवार हरियाणा के फतेहाबाद जिले से गोवा के लिए रवाना हो चुका। सोनाली की एक बेटी है और उसकी पति संजय फौगाट की वर्ष 2016 में रहस्यमय परिस्थतियों में मौत हो गई थी।
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता नवीन जयहिंद ने ट्वीट करे सोनाली की मौत की जांच की मांग मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की है। उन्होंने शोकग्रस्त परिवार के प्रति संवदेना जताते हुए जांच हाईकोर्ट के सीटिंग जज से करवाने और पोस्टमार्टम AIIMS में कराने की मांग की।

