Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

BJP हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली कि हारी विधानसभा सीटों पर मेगा प्लानिंग: विधायकों को बनाया प्रभारी, उनकी देख रेख में होंगे काम

हरियाणा बीजेपी की विधायक दल की मीटिंग खत्म हो गई। चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में करीब ढाई घंटे चली इस मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। मीटिंग में तय किया गया था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में हारी 42 विधानसभा सीटों के लिए मेगा प्लानिंग करेगी।

इसके लिए विधायकों को प्रभारी बनाया जाएगा। सबसे अहम बात यह है कि विधायक इन जिलों में जितने भी काम होंगे उनकी देख रेख में ही किए जाएंगे। इसके अलावा संगठन का काम भी यही विधायक के जिम्मे रहेगा।

हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मीटिंग के बाद बताया कि विधायकों को जिन जिलों का प्रभारी लगाया गया है, उसकी लिस्ट जल्द जारी की जाएगी।

इसके लिए विधायकों को प्रभारी बनाया जाएगा। सबसे अहम बात यह है कि विधायक इन जिलों में जितने भी काम होंगे उनकी देख रेख में ही किए जाएंगे। इसके अलावा संगठन का काम भी यही विधायक के जिम्मे रहेगा।

हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मीटिंग के बाद बताया कि विधायकों को जिन जिलों का प्रभारी लगाया गया है, उसकी लिस्ट जल्द जारी की जाएगी।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि मीटिंग में हांसी विधानसभा से बीजेपी विधायक विनोद भयाना को फतेहाबाद जिले का प्रभारी लगाया गया है। वहीं शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री विपुल गोयल को रोहतक के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। कालका से पार्टी विधायक शक्ति रानी शर्मा को सढ़ोरा विधानसभा का प्रभारी लगाया है। हालांकि पार्टी अभी इसकी आधिकारिक लिस्ट जारी करेगी।

सीएम आवास पर हुई विधायक दल की मीटिंग के संबंध में रविवार को सभी विधायकों को सूचित कर दिया गया था। मीटिंग में मुख्यमंत्री नायब सैनी, विधायकों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। उनसे फील्ड की रियल्टी का भी फीडबैक लिया। सीएम को विधायकों ने बताया कि हाल ही में सीईटी एग्जाम के सफल आयोजन की लोगों ने बहुत सराहना की है। उन्होंने सीएम को ग्रुप डी के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को भी जल्द जारी किए जाने का सुझाव दिया।

इन हलकों में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोगों की समस्याओं को सुनने और उन्हें दूर करने का जिम्मा मंत्रियों और विधायकों को सौंपा गया है। मंत्रियों और विधायकों को इन हलकों में जाना भी पड़ेगा। विपक्ष के हलकों में दौरों के दौरान मंत्री और विधायक पार्टी के उम्मीदवारों के अलावा वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को भी साथ रखेंगे।

Exit mobile version