Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गरीब कल्याण और किसान उत्थान को लेकर समर्पित भाजपा सरकार : केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को लेकर कलानौर पहुंची भाजयुमो की बाइक यात्रा

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने कलानौर के सामान्य अस्पताल से डेरा सत बाबा ईश्वर शाह तक बाइक यात्रा निकालकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को सामान्य जन तक पहुंचाने का कार्य किया। भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी पं. लोकेश शर्मा ने बताया बाइक यात्रा प्रत्येक विधानसभा में मंडल स्तर पर निकाली जा रही है। बाइक यात्रा भाजयुमो के जिलाध्यक्ष नवीन ढुल के नेतृत्व में निकाली गई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश पाराशर ने की। उन्होंने बताया कि बाइक यात्रा के दौरान महा संपर्क अभियान के तहत लाभार्थियों से जनसंवाद किया जा रहा है एवं जिस मंडल में बाइक यात्रा निकाली जा रही है उसी मंडल में कार्यकर्ता के घर रात्रि विश्राम होता है। उन्होंने बताया कि 2 मंडलों की बाइक यात्रा संपन्न हो चुकी है जिसमें शूरसेन मंडल और कलानौर मंडल शामिल है।

लाखन माजरा मंडल की यात्रा 13 जून, सांपला 14 जून, महम 16 जून एवं गोकर्ण मंडल की यात्रा 18 जून को निकाली जाएगी प्रत्येक यात्रा का समय समय 5:00 से 7:00 बजे तक रहेगा। नवीन ढुल ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 9 सालों में देश को मजबूत करने का काम किया है। सड़कों, रेलवे, हवाई अड्डा और डिजिटल कनेक्टिविटी सहित सभी क्षेत्रों में मोदी सरकार ने बुनियादी ढांचे का विकास किया है। वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है और आज का भारत का डंका विश्व भर में बज रहा है। मोदी सरकार ने 9 साल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए काम किए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 10 साल में देश को कमजोर करने का काम किया है।

मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जहां एक तरफ पिछले 9 सालों में भारत देश मजबूत हुआ है और भारतीयों का बेस मजबूत हुआ है वहीं दूसरी तरफ 60 साल के राज में कांग्रेस ने भारत आत्मबल और विश्वास कमजोर किया है। 2004 से 2014 तक रिमोट कंट्रोल वाली सरकार चलती थी 10 सालों तक देश में कमजोर नेतृत्व का दंश झेला है एक परिवार के चक्कर में देश के बेशकीमती 10 साल बर्बाद हो गए अंग्रेज शासन के इन 10 सालों में भारत को कमजोर अर्थव्यवस्था वाला देश कहा जाने लगा कमरतोड़ महंगाई विकास दर में बेहद कमी से देश का आत्मविश्वास डगमगा गया था भारत वह दिन नहीं भूला है जब दिल्ली से 1 रुपया भेजते थे लेकिन गरीबों तक सिर्फ 15 पैसे पहुंचते थे और देश के यह दिन भी नहीं भूलेगा कि आज दिल्ली से 100 रुपए चलते हैं तो गरीब के पास पूरे का पूरा 100 रुपया ही पहुंचता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर होने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है कोरोना के संकट काल में देश में स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण किया और 220 करोड़ खुराक उपलब्ध करवाई इतना ही नहीं 100 मित्र देशों को 3 करोड़ वैक्सीन की खुराक भारत ने दी।

उज्जवला योजना के अंतर्गत 9 करोड़ 60 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर उन्हें धुआँ से मुक्ति दिलाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। आजादी के अमृत काल में देश को नया संसद भवन मिला है। आने वाले समय में सरकार का लगभग 400 वन्दे भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य है अभी तक 20 वंदे भारत ट्रेन पटरी हो पर दौड़ रही है 2014 से अब तक 9 साल में 74 एयरपोर्ट बनाएं उन्होंने कहा कि 11.40 करोड़ किसानों को हर वर्ष किसान सम्मान निधि दी जा रही है आयुष्मान भारत योजना के तहत 23 करोड़ 19 लाख लोगों को मुफ्त ईलाज का लाभ दिया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री इंद्रमोहन अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष अमित कलानौर, विवेक बबलू, जिला सचिव माधुरी, बाइक यात्रा संयोजक राहुल ढाका, जिला सचिव योगेश राठी, सूचना प्रमुख अधिवक्ता रजनी, सोशल मीडिया प्रमुख अमन नागर, मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र हुड्डा, मंडल महामंत्री मन्नू रंजन, कलानौर नगर पालिका वाइस चेयरमैन सुनील कत्याल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा रमेश चेची, मंडल महामंत्री रामावतार, सतपाल मलिक, जितेंद्र मेहरा, मनीष शर्मा, जतिन बंसल, नोनी शर्मा, बलदेव शर्मा, रवि प्रजापति, संजय सैनी, सुरेंद्र, धर्म सिंह, सचिन सैनी, रामफल गुर्जर, विवेक गुर्जर, सचिन जांगड़ा एवं विजय नागर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Exit mobile version