Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के नेताओं को BJP की बड़ी जिम्मेदारी:खट्‌टर को बिहार तो भाटिया को J&K का चुनाव अधिकारी बनाया; गुरुग्राम के भूपेंद्र गुजरात देखेंगे

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को गुजरात की जिम्मेदारी दी गई है। गुजरात पीएम मोदी का गृह क्षेत्र है। ऐसे में भूपेंद्र यादव की इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। भूपेंद्र यादव अलवर से सांसद हैं। वह हरियाणा के गुरुग्राम के गांव जमालपुर के रहने वाले हैं। इसी तरह राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह हरियाणा में संगठन का चुनाव करवाएंगे।

भाजपा की ओर से संगठन चुनाव के लिए भारत के 29 राज्यों के लिए चुनाव अधिकारी लगाए गए हैं। इस लिस्ट में संजय भाटिया एक मात्र पूर्व सांसद हैं, जिन्हें चुनाव अधिकारी लगाया गया है। वहीं हिमाचल में प्रदेश अध्यक्ष चुनने की जिम्मेदारी केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र को दी गई है। यहां 9 नेता दौड़ में हैं।

वहीं हरियाणा में संगठन चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर और CM नायब सैनी के बीच 2 जनवरी को नई दिल्ली में बैठक हुई। यह बैठक काफी देर तक चली। इसमें प्रदेशाध्यक्ष से लेकर मंडलों तक के चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई है।

जिलों अध्यक्षों की नियुक्ति में सोशल इंजीनियरिंग का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा मंडलों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा सकती है। हरियाणा में 6 जनवरी तक बूथ और 12 जनवरी तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव होने हैं।

Exit mobile version