Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर BJP का मंथन, देखिए नए चेहरों पर लगेगा दांव या पुराने उम्मीदवार होंगे दावेदर, मोदी-शाह की बैठक में आज लगेगी मुहर

हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए आज भाजपा के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आ सकती है। इसको लेकर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हरियाणा कोर कमेटी की बैठक हो रही है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद हैं।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए आज भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आ सकती है। इसके लिए दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग होगी। पहली लिस्ट में 20 से 24 उम्मीदवार हो सकते हैं।

इसको लेकर दिल्ली में भाजपा के कोर ग्रुप की मीटिंग हो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के घर पर हो रही इस मीटिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी मौजूद हैं। यहां उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा कर उसे केंद्रीय चुनाव समिति में रखा जाएगा।

Exit mobile version