बीजेपी ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं. पार्टी ने इन चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान किया है.दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा, हरियाणा में अर्चना गुप्ता, पंजाब में सरदार केवल सिंह ढ़िल्लो और त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली, अर्चना गुप्ता को हरियाणा, सरदार केवल सिंह ढ़िल्लो को पंजाब और अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा का बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया है.
हर्ष मल्होत्रा केंद्रीय राज्य मंत्री हैं. उन्होंने दिल्ली में वीरेंद्र सचदेवा की जगह ली है. अब तक दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद की कमान वीरेंद्र सचदेवा संभाल रहे थे. बता दें कि वह पूर्वी दिल्ली सोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे. बीजेपी ने इस सीट से गौतम गंभीर की जगह उनको टिकट दिया था. वह दिल्ली बीजेपी के महासचिव रहे हैं. वहीं साल 2015 से 2016 के बीच वह पूर्वी एमसीडी के मेयर भी रह चुके हैं. हर्ष मल्होत्रा ने 2012 में पूर्वी दिल्ली के वेलकम कॉलोनी से निगम पार्षद का चुनाव जीता था.
हरियाणा बीजेपी की नई अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता कौन हैं?
- डॉ. अर्चना गुप्ता ने पूर्व अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का स्थान लिया है।
- इस जिम्मेदारी से पहले वे हरियाणा बीजेपी में प्रदेश महामंत्री के रूप में कार्य कर रही थीं।
- इसके अलावा वह पानीपत जिले की जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
- वह पेशे से एक डॉक्टर हैं और उन्होंने रेडियोलॉजी में गोल्ड मेडल हासिल किया है।
