Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में BJP ने किया प्रभारी का ऐलान, इन नेताओं को दी जिम्मेदारी

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिसके तहत केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रदेश चुनाव प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बिप्लब कुमार देब को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है।

धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हरियाणा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुभकामनाएं दी.

सोमवार को जारी पत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा सहित 4 प्रदेशों के प्रदेश चुनाव प्रभारी व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसके तहत हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड व जम्मू एवं कश्मीर के लिए संगठनात्मक नियुक्ति की गई हैं।

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुटी है। इसके तहत संगठनात्क की नियुक्ति की गई। वहीं भाजपा द्वारा मीटिंगों का दौर भी जारी है। आपको बता दें कि, लोकसभा चुनाव में भाजपा को 5 सीटें मिली हैं, इसके बाद भाजपा निरंतर विधानसभा चुनाव की रणनीति में जुट गई है। इधर, दूसरी पार्टियां भी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटी हैं।

Exit mobile version