हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक कार को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।इस हादसे में दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग—दो महिलाएं, एक युवक और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

📍 कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उत्तम नगर से एक परिवार सोनीपत के मुरथल में बच्चे का जन्मदिन मनाने जा रहा था। रास्ते में राई थाना क्षेत्र के पास गोल्डन हट ढाबे के नजदीक सर्विस लेन में उनकी XUV कार (HR51BQ 9692) रुकी हुई थी। इसी दौरान समीर नामक युवक गाड़ी से उतरकर पास की दुकान से सामान लेने गया।तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने सर्विस लेन की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह पिचक गई और ट्रक उसे करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।

हादसे में मनदीप कौर (27) निवासी तिलक नगर, दिल्ली

मनप्रीत कौर (38) निवासी अमृतसर, पंजाब.. की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं,जगजीत कौर सर्वजीत कौर समीर बच्चा वरदान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हादसे की मुख्य वजह ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। सर्विस लेन में खड़ी कार को पीछे से टक्कर मारी गई।

जो परिवार बच्चे का जन्मदिन मनाने खुशी-खुशी निकला था, वह कुछ ही पलों में गहरे सदमे में डूब गया। बेटे के जन्मदिन के दिन ही मां की मौत ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!