Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बाइक चोर पकड़ा: 4 वारदातों खुलासा, शिवाजी कॉलोनी से चुराई 3 मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद

रोहतक में पुलिस की AVT (एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम) स्टाफ की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने शिवाजी कॉलोनी के एरिया में अंजाम दी चोरी की वारदातों का खुलासा किया। उससे तीन चोरीशुदा मोटरसाइकिल व एक स्कूटी को बरामद की है।

AVT प्रभारी SI गोर्धन सिंह ने बताया कि जिला झज्जर के गांव बाकरा हाल में DLF कॉलोनी रोहतक निवासी धीरज ने शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर थाना आर्य नगर में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 27 अप्रैल 2022 को धीरज अपनी मोटरसाइकिल को लेकर पुरानी ITI आया हुआ था। मोटरसाइकिल को कम्यूनिटी सेंटर के सामने खड़ा कर दिया। अज्ञात युवक उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया।

मामले की जांच AVT स्टाफ मुख्य सिपाही मंजीत द्वारा की गई। जांच के दौरान झज्जर जिले के गांव दुबलधन निवासी आरोपी महिपाल उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। जिसने चोरी की वारदात को कबूला। वहीं आरोपी से थाना शिवाजी कॉलोनी के एरिया से तीन चोरी की वारदातों का खुलासा भी हुआ है।

इन वारदातों का खुलासा

16 दिसंबर 2020 को मारुति ड्राइविंग स्कूल के आगे से खड़ी मोटरसाइकिल चोरी की थी।

आरोपी ने 27 अप्रैल 2022 को पुरानी ITI ग्राउंड स्थित कम्यूनिटी सेंटर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी की थी।

आरोपी ने 8 अगस्त 2022 को वैश्य कॉलेज के पास स्थित शिव मंदिर के आगे खड़ी एक्टिवा को चोरी किया था।

18 जनवरी को भिवानी चुंगी क्षेत्र स्थित दुकान के पास खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।

Exit mobile version