Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में दुकानदार से बाइक सवार युवकों ने छीने 26 हजार रुपये; चाकू की नौक पर दिया वारदात को अंजाम

रोहतक में सोनीपत निवासी दुकानदार से चाकू की नोक पर मोटरसाइकिल सवार कुछ अज्ञात युवकों ने 26 हजार रुपये लूट लिए। दुकानदार का पहले आरोपियों ने बाइक पर पीछा किया। बाद में बाइक सवार दुकानदार को रुकवाकर चाकू दिखाकर 26 हजार लूट लिए और फरार हो गए।

सोनीपत के गांव धनाना निवासी कप्तान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात करीब 12 बजे अपने गांव से अपनी दुकान पर जा रहा था। उसने गांव लाखनमाजरा में दुकान की हुई है। जब वह लाखनमाजरा में शराब ठेके से नांदल गांव की तरफ जा रहा था तो इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार होकर युवक उसके पास आए।

मोटरसाइकिल सवारों ने उसका पहले पीछा किया। इसके बाद उन्होंने उसे रुकवा लिया। साथ ही मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों ने चाकू दिखाकर धमकाया। साथ ही कहा कि जो भी पैसे हैं वे निकाल ले। दोनों ने चाकू की नौक पर 26 हजार रुपए लूट लिए।

वहीं लूट की घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version