पानीपत जिले के सनौली रोड पर कुराड़ फार्म हाउस के पास रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया जहां बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की दो चचेरी बहनों की आज शादी है। बाइक सवार तीनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी।

जानकारी देते हुए अशोक कुमार ने बताया कि वह गांव निंबरी का रहने वाला है। रिश्ते में लगने वाले उसके स्वर्गीय भाई रामफल की दो बेटियों कोमल और ज्योति की शादी आज सोमवार को है। रविवार शाम को उसका बड़ा बेटा शिवम, रिश्ते में लगने वाले चाचा हरपाल के बेटे हिमांशु के साथ गांव बापौली में हलवाई को छोड़ने जा रहा था। तभी उनके साथ हादसा हो गया। लोगे तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।

मृतक के घायल चचेरे भाई को परिजन संजय चौक स्थित निजी अस्पताल तो दूसरे को सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। मृतक शिवम तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था। उससे छोटा मनीष व निधि है। शिवम संजय चौक स्थित एक शोरूम में काम करता था। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!