Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में मायके आई महिला से गहनों और कैश से भरा बैग छीन ले गए बाइक सवार; केस दर्ज

रोहतक में एक महिला के साथ छीनाझपटी की वारदात सामने आई है। सोनीपत से अपने मायके आई महिला को मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों ने निशाना बनाया। मोटरसाइकिल सवार युवक महिला के हाथ से बैग को छीनकर फरार हो गए। जिस बैग में सोने-चांदी के आभूषण व नकदी थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।

सोनीपत के फरमाना निवासी अनुबाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार को अपने मायके रोहतक के मुरादपुर टेकना जा रही थी। इसके लिए वह रोहतक आई थी। जब वह वाल्मीकि चौक से रोहतक शहर की तरफ जा रही थी तो पीछे से 2 युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए।

उक्त मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों ने अनुबाला के हाथ से बैग छीन लिया और फिर वहां से फरार हो गए। मोटरसाइकिल चालाने वाले युवक ने महरुम व सफेद रंग का टोपा पहन रखा था। वहीं पीछे बैठे युवक ने गहरे नीले रंग की जैकेट पहन रखी थी। दोनों ही घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि बैग में सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, करीब 1800 रुपए व अन्य दस्तावेज थे। इसके बाद पीड़िता ने इस घटना की सूचना परिवार वालों को दी। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ पर्स छीनने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version