रोहतक के गांव बालंद के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी।टक्कर लगने से दुबलधन निवासी करीब 37 वर्षीय जितेंद्र सिंह की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ, जब जितेंद्र मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

झज्जर के गांव दुबलधन निवासी देवेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे 4 भाई हैं। तीसरे नंबर का भाई करीब 37 वर्षीय जितेंद्र सिंह उर्फ बब्बी खेतीबाड़ी करता है। जितेंद्र रविवार को अपनी मोटर साइकिल पर काम से रोहतक आया था। रात को फोन आया कि जितेंद्र सिंह का गांव बालंद के पास एक्सीडेंट हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे।

सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल

मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा था और खून बिखरा हुआ था। इसके बाद परिवार वाले रोहतक PGI पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया था। अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि रात को जितेंद्र मोटर साइकिल पर घर लौट रहा था। जब वह गांव बालंद के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए PGI में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के भाई के बयान दर्ज किए हैं, जिसके आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन की तलाश की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!