रोहतक में कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मृतक झज्जर के गांव भंभेवा से रोहतक सब्जी लेने के लिए जा रहा था। मृतक दो बेटों का पिता था। परिवार के लोगों ने पुलिस ने मामले की जांच करने की गुहार लगाई है। उन्हें शक है कि मृतक को जानबूझकर टक्कर मारी गई है।

झज्जर के गांव भंभेवा निवासी अनिल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वे 2 भाई और एक बहन हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। उसके बड़ा भाई नसीब (34) फिलहाल सब्जी बेचने का काम करता है। नसीब का बड़ा लड़का 3 वर्ष का व छोटा बेटा एक वर्ष का है। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था।

अनिल ने बताया कि वह रविवार सुबह बाइक पर सवार होकर सब्जी लेने के लिए रोहतक आ रहा था। अनिल ने बताया कि वह भी अपने भाई के साथ दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार होकर रोहतक जा रहा था। इसी दौरान जब वे दिल्ली-हिसार आउटर बाइपास पर एक ढाबे के पास पहुंचे तो पीछे से एक कार आ रही थी।

पीछे से आ रही कार ने नसीब के बाइक को टक्कर मार दी। कार तेज रफ्तार में थी और लापरवाही से चलाई जा रही थी। कार की टक्कर लगने के कारण बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार की टक्कर से ही सड़क किनारे खड़ी रेहड़ी भी टूट गई। इस हादसे में नसीब को गंभीर चोटें आई।

एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण नसीब की मौत हो गई। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। वहीं मृतक नसीब के भाई अनिल के बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों के आधार पर कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

मृतक नसीब के ताऊ दयानंद ने कहा कि इस मामले को केवल एक्सीडेंट का न समझकर हत्या की तरह जांच की जाए। जिस कार ड्राइवर ने नसीब को टक्कर मारी है हो सकता है उसे किसी ने एक्सीडेंट के लिए भेजा हो। इसलिए कार ड्राइवर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके मामले की तह तक पहुंचा जाए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!