कैथल में दिवाली से पहले एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। रविवार को एक बाइक ने 12 साल के बच्चे को टक्कर मार दी।

हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान हर्ष आलोक के रूप में हुई है।

मृतक हर्ष आलोक 2 बहनों का इकलौता भाई था। मृतक के मामा ने बताया कि 12 साल बाद मन्नतों से पैदा हुआ और 12 साल की उम्र में चला गया।

बेटे की मौत की सूचना के बाद से पिता बेहोश हो गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, शव को मॉर्च्युरी में भेज दिया गया है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!