Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में धूं-धूं कर जली बाइक:अचानक उठने लगा धुआं, काम से आया था युवक, फायर ब्रिगेड की पाया काबू

रोहतक के एचएसआईआईडीसी (हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड) में एक बाइक धूं धूं कर जलने लगी। बाइक में लगी आग को देखकर लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

एचएसआईआईडीसी में एक युवक प्लेटिना बाइक लेकर गया था। लेकिन गर्मी के कारण बाइक में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद बाइक में आग लग गई। आग लगते ही आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

एचएसआईआईडीसी में दोपहर को एक युवक बाइक लेकर किसी काम से गया था। बाइक में अचानक से धुआं उठने लगा, जिसके बाद युवक बाइक को सड़क के बीच खड़ी कर दूर हट गया। देखते ही देखते बाइक में भीषण आग लग गई और बाइक जलकर राख हो गई।

सिटी थाना प्रभारी राज कुमार ने बताया कि एचएसआईआईडीसी में एक बाइक के अंदर आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पा रही थी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Exit mobile version