Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में बीजेपी को सबसे बड़ा झटका, BJP उम्मीदवार ने वापस लौटाई टिकट; पाकिस्तानी आर्मी संग फोटो वायरल

हरियाणा में बीजेपी में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। पहली ही लिस्ट आने के बाद जिस तरीके से पार्टी छोड़ने वाली की कतार लग गई थी वहीं अब एक उम्मीदवार ने भी टिकट वापस लौटा दिया है। कुरुक्षेत्र की पिहोवा सीट से भाजपा उम्मीदवार कवलजीत सिंह अजराना अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने पार्टी को टिकट लौटा कर अपना नाम वापस ले लिया है। उन्हें भाजपा ने पिहोवा सीट से पूर्व मंत्री संदीप सिंह की टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया था।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अजराना को चुनाव प्रचार के दौरान खूब विरोध झेलना पड़ रहा था। इसके अलावा पार्टी में भी लोकल स्तर पर उन्हें टिकट मिलने का विरोध हो रहा था। इस कारण उन्होंने चुनाव न लड़ने का मन बनाया है। हालांकि, दूसरी तरफ कवलजीत सिंह के कुछ फोटो भी वायरल हुए हैं, जिनमें वह पाकिस्तानी आर्मी के साथ मौजूद हैं।

पिहोवा सीट पर 2019 में इंडियन हॉकी टीम के पूर्व कैप्टन संदीप सिंह ने भाजपा की टिकट पर चुनाव जीता था। इसके बाद उन्हें भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में खेल मंत्री बनाया गया। हालांकि, कुछ समय पहले वह जूनियर महिला कोच के यौन शोषण केस में फंस गए।तब मनोहर लाल खट्‌टर मुख्यमंत्री थे। उन्होंने संदीप से खेल विभाग वापस ले लिया लेकिन मंत्री बनाए रखा। हालांकि, लोकसभा चुनाव के वक्त इसी साल मई महीने में जब खट्‌टर को बदलकर नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया तो संदीप सिंह की कैबिनेट से छुट्‌टी कर दी गई। इसके बाद भाजपा ने पिहोवा से उनकी टिकट भी काट दी।

Exit mobile version