Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Bigg Boss 16 Contestants List: इस बार बिग बॉस के घर में आएंगे सब एक से बढ़कर एक धुरंधर

जिस घड़ी का फैंस को लंबे समय से इंतजार था वह आने वाली है। टीवी के सबसे ज्यादा चर्चित और विवादित शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है। बिग बॉस 16 अगले हफ्ते से शुरू होने जा रहा है।हर बार की तरह इस बार भी इस बेहद लोकप्रिय शो को सलमान खान ही होस्ट करेंगे। शो शुरू होने से पहले भाई जान ने कंटेस्टेंट को चेतावनी दे दी है। 

‘बिग बॉस 16’ के लॉन्च इवेंट में होस्ट सलमान खान ने इस बार नियमों में हुए बदलाव के बारे में जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि- कई बार कुछ कंटेस्टेंट ज्यादा ही ओवररिएक्ट कर देते हैं।मुझे लगता है कि इन लोगों को कन्ट्रोल करना जरूरी है. इस बार इस कंटेस्टेंट्स की सीमाएं तय होनी जरूरी है। उनकी बातों से साफ हो गया है कि वह इस बार किसी को भी बख्शने के मूड में नहीं हैं। 

इसके साथ ही सलमान खान ने यह भी ऐलान किया कि- बिग बॉस के नए सीजन में वीकेंड के वार का दिन बदलने वाला है। 16वें सीजन में वीकेंड का वार शनिवार और रविवार न होकर शुक्रवार और शनिवार हुआ करेगा। इस मौके पर उन्होंने अपने शो के पहले कंटेस्टेंट का नाम भी रिविल कर दिया है।  इस कंटेस्टेंट का नाम है अब्दू रोजिक, जिनसे सलमान कुछ महीने पहले दुबई में एक इवेंट के दौरान मिले थे। बाद में अब्दू रोजिक इंडिया भी आए थे और यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया था।

‘बिग बॉस 16’ में  जहां कुछ नए कंटेस्टेंट्स शामिल होंगे तो वहीं कई पॉप्युलर स्टार्स भी धमाल मचाएंगे। कहा जा रहा है कि  सीरियल ‘उतरन’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली टीना दत्ता भी बिग बॉस 16 में आ सकती हैं। इस लिस्ट में इमली फेम सुंबुल तौकीर से लेकर कुमकुम भाग्य के अर्जित तनेजा तक का नाम भी शामिल है। 

इस लिस्ट में 2 पूर्व कंटेस्टेंट्स के नाम भी रिवील किया गया है।  ये दो पूर्व कंटेस्टेंट्स हिना खान और करण कुंद्रा हैं।  हिना खान ‘बिग बॉस 11’ की रनर अप रहे चुकी हैं. जबकि करण कुंद्रा 15 के फाइनलिस्ट थे। बताया जा रहा है कि ‘छोटी सरदानी’ सीरियल की लीड एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया भी इस शो में बतौर कंटेस्टेटं दिखाई देंगी।

अर्जित तनेजाकुमकुम भाग्य में पूरब का किरदार निभाकर सुर्खियों में आए अर्जित भी बिग बॉस सीजन 16 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं। इसके अलावा प्राची देसाई, विवियन डीसेना, साजिद खान भी इस शो में आ सकते हैं। इस सीजन में सीनियर्स वाला फॉर्मेट अपनाया जाएगा, जिसके लिए करण कुंद्रा और हिना खान का नाम चर्चा में है।

Exit mobile version