हरियाणा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नामांकन के अंतिम दिन आज इनेलो ने हलोपा में गठबंधन हो गया है। चौटाला परिवार ने 15 साल पुरानी दुश्मनी भूलाकर गोपाल कांडा से हाथ मिला लिया है। भाजपा ने गोपाल कांडा से गठबंधन को कोई फैसला नहीं किया और सिरसा में अपना उम्मीदवार उतार दिया। इसके बाद हलोपा और इनेलो में वार्ता आगे बढ़ी और सिरे चढ़ गई।

अभय चौटाला आज सिरसा में गोपाल कांडा के आवास पर गए और गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया। गोपाल कांडा सिरसा में गठबंधन के उम्मीदवार होंगे। गोपाल कांडा सिरसा के लगातार 2 बार विधायक रह चुके हैं। तीसरी बार वह मैदान में है। इससे पहले भाजपा के साथ गठबंधन की उनकी बातचीत चल रही थी मगर अंत तक बातचीत सिरे नहीं चढ़ी। इसके कारण गोपाल कांडा ने पहले अकेले लड़ने का फैसला लिया और फिर अचानक इनेलो से समझौता कर सबको चौका दिया। बता दें कि गोपाल कांडा गीतिका शर्मा सुसाइड मामले से चर्चा में आए थे और तिहाड़ जेल की सजा काट चुके हैं, हालांकि कोर्ट से अब वह बरी हो चुके हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!