पंजाबी दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का एक बयान सामने आया है कि उनके बेटे को इस बात का अहसास नहीं था कि जो लोग उनके ‘भाई’ होने का दावा कर रहे थे, वे उनके दुश्मन बन जाएंगे। पंजाब के मनसा में एक सभा को संबोधित करते हुए बलकौर सिंह ने यह भी कहा कि वह जल्द ही उनके नामों का खुलासा करेंगे। बलकौर ने कहा कि उनके बेटे ने अपने गायन से दुनिया भर में अपना नाम बनाया लेकिन उसे क्या पता था कि उसको भाई कहने वाले ही लोग दुश्मन बन जाएंगे।

एक न्यूज एजेंसी के अनुसार,  सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर ने कहा, “कुछ काली भेड़ें उनके (सिद्धू मूसेवाला) करियर की दुश्मन बन गईं। यह उनका दुर्भाग्य था कि जिन लोगों से वह अपने करियर की शुरुआत में मिले थे, वे सही व्यक्ति नहीं थे। उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि जो लोग अपने भाई होने का दावा कर रहे थे अब कल उनके दुश्मन बन जाएंगे। समय आने पर, मैं उनका नाम लूंगा। यह कुछ दिनों की बात है। मैंने सब कुछ स्पष्ट कर दिया कि किसने क्या किया है।”

हाल ही में मनसा में सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद, बलकौर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “मैं अपने बेटे को 28 साल की मूर्ति के रूप में नहीं देख सकता। हम इंसाफ का इतंजार कर रहे हैं। हत्यारे चाहे विदेशी धरती पर बैठे हों या यहां, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। किसी को सुरक्षा क्यों दें जो खुले तौर पर दावा करता है कि उसने मूसेवाला को मार डाला?”

पुलिस का कहना है कि सिद्धू की हत्या पिछले साल हुई यूथ अकाली दल के नेता विक्की मिड्दुखेड़ा की हत्या का बदला था। विक्की मर्डर केस में सिद्धू के मैनेजर शगनप्रीत का नाम सामने आया था। सिद्धू के पिता का कहना है कि शगनप्रीत एक साल पहले ही उनके बेटे के संपर्क में आया था। बलकौर सिंह ने कहा, ”शगनप्रीत, आप सभी की तरह, सिद्धू के पास फोटो क्लिक कराने आया था। उन्होंने कहा कि शगनप्रीत सिद्धू के मैनेजर नहीं थे।

बता दें कि पंजाब के मनसा जिले में इसी साल 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा स्थित गोल्डी बराड़, जो लॉरेंस-बिश्नोई गिरोह का सदस्य है, ने सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। सिद्धू की हत्या करने वाले छह निशानेबाजों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो को मार गिराया गया है जबकि एक अभी भी फरार है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!