Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का बड़ा बयान, हरियाणा में हीमोफीलिया और थैलीसीमिया से पीड़ित लोगों को दी जाने वाली पेंशन के लिए आयु सीमा को समाप्त

हरियाणा में हीमोफीलिया और थैलीसीमिया से पीड़ित लोगों को दी जाने वाली पेंशन के लिए आयु सीमा को समाप्त कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने यह जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उक्त दोनों बिमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को 3 हजार रुपए प्रति माह पेंशन दी जाएगी।  यह पेंशन किसी भी अन्य पेंशन के अतिरिक्त होगी। 

आरती राव ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में स्वास्थ्य को लेकर अनेक फैसले लिए हैं। इसी के तहत नारनौल में 6.57 करोड़ की लागत से ट्रॉमा सेंटर का निर्माण किया गया है। जल्द ही पंचकूला के सिविल अस्पताल में पैथॉलॉजी , डर्मोटोलॉजी, मनोचिकित्सा और अस्पताल प्रशासन में डीएनबी डिग्री कार्यक्रम की भी शुरूआत की जाएगी

Exit mobile version