Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

10वीं-12वीं छात्रों को बड़ी राहत! अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 24 जून तक भर सकेंगे फॉर्म

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को जुलाई-2026 की कंपार्टमेंट, ईआईओपी (अंकों में सुधार की परीक्षा देने के योग्य) और अतिरिक्त श्रेणी परीक्षा के लिए आवेदन करने का एक और मौका दिया है। बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 जून 2026 कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून निर्धारित की गई थी, लेकिन छात्र हित को ध्यान में रखते हुए इसे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। ऐसे विद्यार्थी जो किसी कारणवश निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब 24 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विद्यार्थियों को आवेदन के साथ 1000 रुपए विलंब शुल्क भी जमा करना होगा। आवेदन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से किए जा सकते हैं।बोर्ड ने सभी पात्र विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 24 जून के बाद किसी भी प्रकार के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

यदि किसी विद्यार्थी को ऑनलाइन आवेदन करने में कोई परेशानी आती है तो वह बोर्ड की हेल्पलाइन 01664-254300 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा assec@bseh.org.in और assrs@bseh.org.in ई-मेल आईडी पर भी अपनी समस्या भेजकर समाधान प्राप्त किया जा सकता है। बोर्ड ने विद्यार्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द आवेदन करने की सलाह दी

Exit mobile version