Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रेल यात्रिओ के लिए बड़ी खुशख़बरी : दिल्ली-जींद-पानीपत रूट पर 10 अगस्त से फिर चलेंगी 2 पैसेंजर ट्रेन

दो साल पहले कोरोना महामारी का हवाला देकर रद गई दो ट्रेनों को चलाने के लिए रेलवे ने हरी झंडी दे दी है। यह ट्रेन 10 अगस्त से चलेंगी और इसके बाद प्रतिदिन अपडाउन करेंगी। पुरानी दिल्ली से जींद के बीच गाड़ी संख्या 04987 शाम 3:55 बजे जींद से चलेगी और शाम 5:20 बजे रोहतक पहुंचेगी। शाम को 7:45 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी।

इसके अलावा जींद से रोहतक के बीच गाड़ी संख्या 04996 जींद से दस अगस्त को सुबह 4:05 बजे चलेगी और शाम 6:10 बजे पानीपत पहुंचेगी। रात 8:20 बजे रोहतक पहुंचेगी। इस ट्रेन से पानीपत के लिए आवाजाही करने वालों को फायदा होगा। यह ट्रेन भी स्पेशल नंबर देकर चलाई जा रही है। पहले इस ट्रेन का नंबर 54050 था। इस दोनों ट्रेनों को चलवाने के लिए सांसद डॉ. अरविंद कुमार शर्मा काफी समय से प्रयास कर रहे थे।

Exit mobile version