Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आम जनता के लिए बड़ी खबर:LPG गैस सिलेंडर को लेकर नए नियम जारी,अब सिर्फ इन लोगों को मिलेगा सब्सिडी का पैसा

LPG Cylinder को लेकर आम जनता के लिए बड़ी खबर,अगर आप भी Gas Cylinder का Use करते हैं तो यह भी जान लें कि आप एक साल में कितने सिलेंडर ले सकते हैं। अब इसको लेकर नए नियम जारी किए गए हैं,तो आइए जानते हैं कि आप एक साल में कितने सिलेंडर के लिए Apply कर सकते हैं।

आपको बता दें कि अब रसोई गैस सिलेंडर की संख्या को ग्राहकों के लिए फिक्स कर दिया गया है। अब से कोई भी ग्राहक एक साल में केवल 15 सिलेंडर की ही बुकिंग करा सकते हैं। यानी एक साल में आप ज्यादा से ज्यादा 15 सिलेंडर ही लें पाएंगे। इसके साथ ही आपको बता दें कि आप एक महीने में 2 से ज्यादा सिलेंडर नहीं ले सकते हैं।

सिलेंडर लेने के लिए अब नए नियम बनाए गए हैं। अब तक सिलेंडर लेने के लिए कोई भी महीनों या फिर सालों का कोटा तय नहीं किया गया था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि, एक साल में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 12 कर दी गई है आप अगर 15 सिलेंडर लेते हैं तो आपको केवल 12 सिलेंडर पर ही Subsidy दी जाएगी।

आपको बता दें कि IOC के मुताबिक, 1 October से गैस की नई कीमतें जारी की गई है, जिसके बाद दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये, मुंबई में 1052.5 रुपये, चेन्नई में 1068.5 रुपये और कोलकाता में 1079 रुपये हो गई है।

Exit mobile version