भिवानी से चलकर रोहतक के रास्ते पानीपत चंडीगढ़ कालका जी जाने वाली एकता एक्सप्रेस आज से एक बार फिर ट्रैक पर दौड़ने लगी है। यह ट्रेन मार्च 2020 से बंद थी और लोगों द्वारा पिछले काफी समय से इसे दोबारा संचालित करने की मांग उठाई जा रही थी,  जिसे पूरा करते हुए रेलवे मंत्रालय ने ट्रेन को फिर से चलाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कोरोना महामारी का दबाव कम होने के बाद भी रेलवे ने इसे शुरू करने का निर्णय लिया। पहले दिन गाड़ी रोहतक स्टेशन पर करीब दस बजे पहुंची व सांसद अरविंद शर्मा ने यहां से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ मेयर मनमोहन गोयल भी मौजूद रहे। एकता एक्सप्रेस को चलवाने के लिए सांसद अरविंद शर्मा ने पिछले दिनों रेलमंत्री से मुलाकात भी की थी। जिनके प्रयासों से ट्रेन बुधवार से चालू हो गई है। रूटीन में यह गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित समय पर आएगी।

आपको बता दें गाड़ी संख्या 14795/96 एकता एक्सप्रेस भिवानी से कालका तक वाया- कलानौर, रोहतक, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, अंबाला और चंडीगढ़ होते हुए जाएगी। एकता एक्सप्रेस भिवानी से सुबह साढ़े 4 बजे रवाना होगी और 11 बजे कालका पहुंचेगी। वहीं शाम को 4 बजकर 55 मिनट पर कालका से रवाना होगी और रात 11 बजकर 30 मिनट पर भिवानी पहुंचेगी। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने से इसे वापस स्वतंत्र रूप में चलाने की मांग की थी, जिसे रेलवे ने स्वीकार कर लिया है। वहीं अब इस ट्रेन में डिब्बों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। ताकि यात्रियों को आने-जाने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। पहले डिब्बों की संख्या कम होने के कारण कई दफा भीड़ बनी रहती थी, जिससे अब निजात मिलेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!