Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

वैष्णो देवी मंदिर से आई बड़ी खबर, भयंकर लैंडस्लाइड में घायल हुए कई श्रद्धालु

वैष्णो देवी मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने के पुराने मार्ग पर सोमवार को भूस्खलन हो गया, जिससे कम से कम चार तीर्थयात्री घायल हो गए। इस घटना में कई यात्रियों के फंसे होने की आशंका है। 
 

 अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन कटरा शहर में हुई भारी बारिश के कारण हुआ। यह भूस्खलन सुबह करीब आठ बजकर 50 मिनट पर बाणगंगा के पास गुलशन का लंगर में हुआ। यह यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और फंसे हुए चार तीर्थयात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। 


अंतिम रिपोर्ट मिलने तक बचाव अभियान जारी था। कुछ दिन पहले भी वैष्णो देवी भवन के पास  लैंडस्लाइड होने की खबर सामने आई थी, जिसके चलते यात्रा मार्ग बंद कर दिया गया था।  बता दें कि पिछले एक मार्ग पर पत्थर गिरने से बैटरी कार मार्ग कई बार बंद किया जा चुका है। हजारों यात्री माता के दर्शन करने पहुंचते हैं।

Exit mobile version