Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में छात्रों को मिली बड़ी सौगात:रोडवेज और प्राइवेट बसों में कर सकेंगे 150 किलोमीटकर तक फ्री सफर, दिया जाएगा पास

हरियाणा सरकार ने छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान की है।

भिवानी के एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने बताया कि यह सुविधा हरियाणा रोडवेज और निजी परमिट वाली सभी बसों में लागू है। विद्यार्थियों को प्रतिमाह 150 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए मुफ्त बस पास दिया जाएगा।

स्थानीय बस स्टैंड के ड्यूटी इंचार्ज कर्मबीर भाकर के अनुसार, यह सुविधा सरकार से मान्यता प्राप्त राज्य बोर्डों और विश्वविद्यालयों से संबद्ध स्कूलों, कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध है। हरियाणा रोडवेज में पहले से ही महिलाओं, सेवारत सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों को विशेष यात्रा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह ही जारी है और अब प्राइवेट बसों में भी यह सुविधा उपलब्ध है।

Exit mobile version